वह अपने पड़ोस में ही रहने वाले सपा नेता की 25 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। भाजपा नेता के अन्य परिजन घर पर मौजूद हैं। भाजपा नेता के घर से जाने की घटना एक हफ्ते पूर्व की बताई जा रही है। हालांकि भाजपा ने 12 जनवरी को आशीष शुक्ला को पार्टी से हटा दिया। भाजपा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक का कहना है कि नगर महामंत्री आशीष शुक्ला को 12 जनवरी को पार्टी के कार्यों में निष्क्रियता और दल की रीति नीति से विपरीत आचरण के चलते पार्टी के दायित्व से मुक्त किया गया है। साथ ही, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई। अब उनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है के स्लोगन के साथ सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद करने और दी गई तहरीर के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कह रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया इस पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार में बेटियों के सुरक्षित नहीं होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को इंसाफ दिलाने के लिए सपाई सड़कों पर उतरेंगे।

0 Comments