पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का नाम विपिन उर्फ विवेक मौर्य है। जिसकी उम्र 25 साल है और वो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। आरोपी विपिन को इस बार लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका कीमता सामान लूटने के आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विपिन कई बार पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका है। इससे पहले पिछले साल ही 11 नवंबर को जब पुलिस आरोपी विपिन को अदालत पेशी के लिए ले जा रही थी तो वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद 17 दिसंबर को पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार किया लेकिन अगले ही दिन वो फिर से भाग गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी विपिन से पुलिस ने उसे बार-बार फरार हो जाने की वजह पूछी तो आरोपी ने कहा कि वो अपनी पत्नी को सबक सिखाना चाहता है इसलिए वो जेल से भाग जाता हैं। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी बिहार में किसी दूसरे शख्स के साथ रहती है। इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए लखनऊ डीसीपी (सेंट्रल) अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, “विपिन को जैसे ही इस बात का एहसास होता था कि पुलिस उस तक पहुंच सकती है तभी वो उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा भाग जाता था।“

0 Comments