पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई तो जिद के आगे झुके ससुरालीजन...


कन्नौज।
जिले के सौरिख में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ भागी महिला को परिजन आगरा से पकड़ कर गांव ले आए। महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। उसकी जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा। इसके बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है।

दरअसल, सकरावा चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय महिला 11 जनवरी को गांव के ही प्रेमी के साथ भाग गई थी। प्रेमी व प्रेमिका के परिजन दोनों को आगरा में एक रेलवे स्टेशन से पकड़कर गांव ले आए। परिजनों समेत गांव के लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। मामला थाने तक पहुंच गया। यहां पुलिस कर्मियों ने महिला को समझा बुझाकर परिजनों के भेजा।

गांव पहुंचते ही महिला के सुर बदल गए। महिला ने बताया कि पति शराब व जुआ खेलता है। विरोध करने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता है। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह गांव के पास से ही गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंच कर जान देने का प्रयास कर चुकी है। प्रेमी ने उसे साथ रखने का आश्वासन देकर उसे बचाया था।

Post a Comment

0 Comments