सूचना पर एसडीएम रवेंद्र कुमार, तहसीलदार अरविंद गौतम व नायब तहसीलदार मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों से बात की और परिवार को हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। इसके ग्रामीण मानें और रास्ता खाली किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौर्चा संभाला और यातायात को सुचारू कराया। एसडीएम रवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को बाल विकास योजना, विधवा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना सहित सरकारी योजनाओं के माध्यम से हर संभव मदद की जाएगी।
एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण तीनों शवों को लेकर अन्त्येष्टि स्थल पर पहुंचे। यहां जैसे ही एक ही चिता पर भाई और बहनों के तीनों शवों को रखा गया। दृश्य देखकर एक बार फिर चीत्कार मच गई। हर व्यक्ति की आंखें नम हो उठीं। लोगों की जबान पर एक ही शब्द रहा, ’तीनों इस धरती पर आए तो अलग-अलग लेकिन इतनी कम उम्र में एक साथ दुनिया छोड़ गए’। सामने तीनों की चिताएं जल उठी।

0 Comments