कृष्णा लोक कॉलोनी फेज वन में शहीद की माता को सम्मानित कर मनी जयंती
उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया लेकिन सब कुछ छोड़ भारत की आज़ादी के आंदोलन में कूद पड़े और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़ गए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया। नेता जी ने 21 अक्टूबर 1943 को आज़ाद हिन्द सरकार का गठन कर आज़ाद हिंद फ़ौज का गठन किया। आजादी में उनका अहम योगदान रहा, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर कॉलोनी के एन के सक्सेना, संजीव देवनाथ, अनिल मोहन शर्मा, प्रदीप सिंह, राजीव सिंह, आर के पांडे, बी पी सिंह, रंजीत सक्सेना आदि कॉलोनी के महिलाएं, बच्चों की उपस्थिति रही। डॉक्टर अजीत कुमार द्वारा सेठ जयपुरिया स्कूल के बच्चों के साथ साथ रवि सिंह व स्वाति सिंह का भी आभार व्यक्त किया।।

0 Comments