मामला बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव का है। गांव निवासी रामवती के पति का वर्ष 2015 में निधन हो चुका है। वह अपने सात वर्ष के इकलौते बेटे को लेकर रहती है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। न्याय पाने की उम्मीद से वह पुलिस के चक्कर काट रही है। बताया कि उसके दो भाइयों की ससुरालीजनों ने हत्या करा दी। ससुरालीजन उसे पति का हिस्सा देने को तैयार नहीं हैं। इससे परेशान होकर वह सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपने बच्चे के साथ शिकायत लेकर सिटी कंट्रोल रूम पहुंची।
यहां मौजूद एक दरोगा ने उसी बात सुनने की बजाय उसके साथ मारपीट की। इसी बीच महिला थाने की प्रभारी भी मौके पर पहुंच गई। वह उसे बचाने की बजाय माजरा देखकर अपने कार्यालय लौट गईं। इसी बीच मौके पर आए दरोगा रविंद्र कुमार पाठक ने कहा कि महिला थाने की जगह महिला कंट्रोल रूम में घुसी ही क्यों थी ? थाना प्रभारी सदर बाजार अजय किशोर का कहना है कि महिला को शिकायत करने के लिए महिला थाना जाना चाहिए था।

0 Comments