हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर बनी इस बिल्डिंग को 2010 में याजदान बिल्डर ने बनाया था। बताया जा रहा है की बिल्डिंग के बेसमेंट में कई दिनों से काम चल रहा था। बेसमेंट ने करीब तीन फिट तक खोदाई कर दी गई थी। शाम को लखनऊ ने महसूस किए गए भूकंप के हल्के से झटके के साथ ही करीब 6:50 बजे बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। पांच मंजिल की इस इमारत में 16-20 फ्लैट हैं। इसी ने कांग्रेस नेता जिशान हैदर और सपा नेता अब्बास हैदर का भी परिवार रहता है।
शाम के वक्त ज्यादातर लोग घर में ही थे। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका है। घटना स्थल पर दो दर्जन से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे जो मालवा हटा रहे हैं। इसके अलावा 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं। नडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टुकड़ियां बचाव कार्य में जुटी हैं। लेकिन घटना इतनी भयावह है की प्रशासन के यह संसाधन कम पड़ रहे हैं।



0 Comments