पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। मीरानपुर कटरा के मोहल्ला सराय निवासी 50 साल के सरताज अहमद सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष थे। उनका मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात उनकी पत्नी रिश्तेदारी में गई हुईं थीं। मंगलवार सुबह जब वह लौटीं तो आवाज देने पर भी गेट नहीं खुला। किसी तरह उन्होंने दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर सरताज का शव पड़ा था। पति का शव देखकर वह चीख पड़ीं।
सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घर के अंदर सामान भी बिखरा पड़ा मिला। एसपी एस. आनंद भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। एसपी ने बताया कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सरताज अहमद के निवास पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी। उन्होंने वारदात पर आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना के जल्द खुलासे की मांग की। साथ में पूर्व विधायक राजेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता आदि लोग रहे।

0 Comments