बिजली कर्मी के मां-पिता की हत्या कर नगदी व जेवर लूटा, पत्नी-बच्चों को दूसरे कमरे बनाया था बंधक


कानपुर।
जिले में बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और लूट की घटना सामने आई है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने एक निजी बिजली कर्मी के घर को निशाना बनाया। वहीं, घर के बुजुर्ग दंपती की हत्या कर नकदी और ज्वेलरी आदि सामान लूट ले गए।

दरअसल, फत्तेपुर गांव निवासी निजी बिजली कर्मी राजकुमार के वृद्ध पिता छम्मीलाल, मां इमरती, उसकी पत्नी और बच्चे घर पर सोए हुए थे। वहीं, राजकुमार गांव के बाहर बने दूसरे घर में सोया हुआ था। देर रात छत के रास्ते से डकैत घर में घुस आए। उन्होंने जेवर और नकदी का पता लगाने के लिए बिजली कर्मी के माता-पिता की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। 

वहीं, उसकी पत्नी और बच्चों को बांध कर डालने के बाद घर में रखा नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह बंधनों से मुक्त होकर बिजली कर्मी की पत्नी ने घटना की सूचना दी।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजकुमार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ककवन पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल पड़ताल शुरू की है। वहीं डकैती के साथ डबल मर्डर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर बिल्हौर एसीपी अलोक सिंह सहित सर्किल का पूरा फोर्स भी मौके पर पहुंच है।

Post a Comment

0 Comments