लखनऊ। आजमगढ़ क्षेत्र से संबंधित 07 डिपो की 70 बसों को ’परिवर्तन की ओर’ अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों ने गोद लिया है। अब इन बसों में सुविधाएं इनके रखरखाव आदि की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों की होगी।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए थे कि बसों को गोद लेकर अधिकारी व्यवस्था में सुधार करें। निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि इसकी कड़ी में अधिकारियों ने बसों को गोद लिया है। इसमें शाहगंज डिपो से अतरौलिया-प्रयागराज, भगासा-वाराणसी, शाहगंज-लखनऊ, शाहगंज-कौशांबी, शाहगंज-लखनऊ, मित्तूपुर-वाराणसी रूट की 10 बसों को उसी डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है।
इसी प्रकार मऊ डिपो की 10, आजमगढ़ बलिया, बेल्थरारोड, दोहरीघाट डिपो की 10- 0 एवं अंबेडकरनगर डिपो से संचालित विभिन्न रूटों की 10-10 बसों को संबंधित डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक द्वारा प्रत्येक डिपो से दो दो बस गोद ली गई हैं। यह प्रक्रिया अन्य क्षेत्रों के सेवा प्रबंधक, क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भी अपनाएंगे।
एमडी के मुताबिक इससे बसों के रख-रखाव, संचालन आदि में सुधार आयेगा। यात्रियों का क्षेत्रीय अधिकारियों से सीधे जुड़ाव होगा और निकटता भी बढ़ेगी। यात्रियों की समस्याओं से क्षेत्रीय अधिकारी अवगत होंगे तथा समस्या का स्थानीय स्तर ही शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।

0 Comments