Azamgarh: 1-8 तक के समस्त विद्यालय 14 जनवरी तक रहेंगे बंद


आजमगढ़। शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल व कालेजों को बंद करने का एक बार आदेश दिया है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नौवीं से 12वीं को छोड़कर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। 1-8 तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। जबकि नौवीं से 12वीं तक का शिक्षण कार्य सुबह 10 से दो बजे तक प्रारंभ कराए जाने की अनुमति दी है।

Post a Comment

0 Comments