वायरल वीडियो सुल्तानपुर जिले के नेमपुर बाजार का बताया जा रहा हैं। दरअसल राहुल नगर चौकी के पुलिस कर्मी आने-जाने वालों के वाहनों की चेकिंग कर रहे है। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक आता है और वहां चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को रूपए देकर बदले में कार्ड ले रहा है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल विडियो के साथ ही एक संदेश में वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मियों के कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की गई। साथ इस विडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील भी की गई है।

0 Comments