आजमगढ़: पीएम आवास के नाम पर लोगों के खाते से लाखों रुपए उड़ाने वाला गिरफ्तार


पंकज सिंह
आजमगढ़। पवई पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास जुलाना से नाम पर लोगों के खातों से लाखों रुपए उड़ाने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 07 सितंबर को शकुन्तला पत्नी हरिलाल ग्राम महुआ थाना पवई ने थाना स्थानीय पर शिकायत की 28 अगस्त को शाम करीब 07.00 बजे विपक्षी वसीम पुत्र नूर मोहम्मद, जियालाल पुत्र संजू निवासीगण ग्राम सहदुल्लाहपुर थाना पवई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 3.5 लाख रुपया मिल रहा है। 

यह कहकर आधार कार्ड, पासबुक की छाया प्रति व एक फोटो घर पर बुलाकर प्रधानमंत्री फार्म, आधार कार्ड, पासबुक की छाया प्रति पर काली स्याई से चार बार अंगुठा लगवाकर 3 सितंबर को बैंक आफ बडौदा खैरुद्दीनपुर से खाता संख्या– 111402010003283 से 10-10 हजार करके 20 हजार व आदि 22 खातोदारों के खाता से कुल 252950/ रुपया निकाल लिया। 

इस संबंध में पुलिस ने वसीम पुत्र नूर मोहम्मद, जियालाल पुत्र संजू निवासीगण ग्राम सहदुल्लाहपुर के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। उ 0नि0 अमरनाथ पाण्डेय ने शुक्रवार को आरोपी जियालाल पुत्र संजू निवासीगण ग्राम सहदुल्लाहपुर को करीब 11.45 बजे बागबहार से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ने बताया पैसा के लालच मे आकर के लोगों से धोखाधड़ी कर लिया था एवं अंगुठा फार्म पर लगवा लिया था आधार कार्ड, पासबुक की छाया प्रति एंव व्यक्तियों का एक –एक फोटो ले लिया था ।

Post a Comment

0 Comments