कानपुर। जिले के हनुमंत विहार क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक माह की बच्ची को छीन कर फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया. आनन फानन में एडीसीपी साउथ, एसीपी गोविंदनगर समेत तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पूरी घटना मनगढ़ंत निकली.
बर्रा के हरदेव नगर निवासी छोटेलाल पाल की बेटी की शादी शिवराजपुर क्षेत्र के सुशील पाल से हुई थी. बच्चा न होने पर ससुराल वाले ताना मारते थे। इस पर सुशील पाल और पिंकी ने बर्रा में किराए का कमरा में रहने वाली महिला का बच्चा गोद लेने का फैसला किया. सुशील दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने लगा. पत्नी को भी साथ ले गया. इधर मूलरूप से घाटमपुर निवासी किराए पर रहने वाली महिला ने तीसरी बेटी को जन्म दिया तो दंपति ने उससे बेटी लेकर बताया कि पिंकी ने एक बच्ची को जन्म दिया है.
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को बच्ची की असली मां ने पिंकी से बच्ची को घर ले जाने के लिए मांगा. महिला को पिंकी ने नौबस्ता बंबा के पास बुलाया और बच्ची उसे दे दी. इसके बाद पिंकी ने अपनी मां के साथ मिल बच्ची छीनने का नाटक रचा और पुलिस को सूचना दे दी गई. डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम घाटमपुर रवाना की गई है.
गौरतलब हो कि पिछले कुछ हफ्तों से देश में बच्चा चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. हालांकि इनमें कई घटनाओं में कई झूठ निकलीं. अफवाह के कारण गुस्साई भीड़ बच्चा चोरी के शव में लोगों की पिटाई तक कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और बच्चा चोरी की सूचना पर खुद एक्शन न लेकर पुलिस को जानकारी देने के लिए जागरुक किया है.

0 Comments