आजमगढ़: नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव


मुकेश सिंह 
मेहनगर/आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के टिसौरा गांव में बीती रात विजय कुमार पुत्र देवनारायण उम्र 19 वर्ष ने नीम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बसंत लाल मौके पर पहुंचकर मृतक को नीचे उतर वाया और पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया।

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था बड़ा मुकेश कुमार, दुसरा रामचरण तीसरे नंबर पर विजय कुमार था। बड़ा भाई रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है ।दूसरा भाई व पिता दोनों मिलकर खेती का काम करते है। मृतक विजय कुमार अविवाहित और अभी घूम रहा था वही माता प्रभावती देवी का रोते-रोते बुरा हाल है थाना प्रभारी बसन्त लाल ने बताया कि अभी मरने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

Post a Comment

0 Comments