कन्नौज। जिले में एक व्यक्ति की हरकत ने दो सगी बहनों को आपस में ही सौतन बना दिया. जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है. दरअसल एक युवक का अपनी ही पत्नी की बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों चोरी-छिपे मिला करते थे. दोनों का प्रेम-प्रसंग परवान चढ़ रहा था, लेकिन इसकी घर में तो दूर खुद की बीवी को भी भनक नहीं लगी. इसी बीच एक बार युवक अपनी साली से मिलने अपनी ससुराल पहुंच गया. इस बार युवक पकड़ा गया. साली के साथ जीजा को देखकर घर वालों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को मंदिर लाया गया यहां दोनों की शादी करा दी गई.
दरअसल, मामला कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना के उदय्यापुर गांव का है. शनिवार को एक युवक अपनी पत्नी की सगी छोटी बहन से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच था. परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया. पकड़े जाने पर दोनों ने अपने बीच बने रिश्ते का खुलासा कर दिया. इस पर परिजनों ने युवक के घर वालों को बुलाकर शनिवार को गांव में ही बने एक मंदिर में ग्रामीणों के सामने दोनों की शादी का दी. शादी के बाद माता-पिता ने युवती को उसके सगे जीजा के साथ विदा कर दिया.

0 Comments