श्री गांधी पीजी कालेज के नवागत प्राचार्य का भव्य स्वागत
प्रोफेसर प्रेमचन्द्र यादव (महामंत्री शिक्षक संघ) ने कहा कि आपका आगमन हम सभी शिक्षकों में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। हम सभी आपके कुशल नेतृत्व में संस्था को आगे ले चलेंगे। कार्यक्रम में डॉ0शुभ्रा श्रीवास्तव ने कहा कि आपके आने से महिला शिक्षकों में विशेष हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर अखिलेश चन्द्र ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में यह महाविद्यालय नई ऊँचाई प्राप्त करेगा। हम सभी आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करतें हैं। प्रोफेसर हसीन खान ने कहा कि आपके शिक्षण अनुभव का लाभ हमारी संस्था को मिलेगा इससे हम सभी हर्षित हैं।
इस दौरान पुष्प गुच्छ देकर डॉ0जगदीश कुमार, नितेश कुमार जायसवाल, शैलेश सिंह, लेफ्टिनेंट चन्दन कुमार, राजेश कुमार यादव, दुर्गेश, दान बहादुर यादव, अरुण कुमार यादव, अनन्त कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार गौतम, डॉ0 शैलेश पाठक, डॉ0 शशि कुमार मिश्र, डॉ0 अखिलेश तिवारी, डॉ0प्रदीप राय, डॉ0मंजुला चौरसिया, डॉ0 ममता राय, डॉ0मदन गोपाल श्रीवास्तव, चंद्रभान यादव, राहुल कुमार, दीना नाथ मिश्र, उमाकांत मिश्र, जनार्दन राय, नित्यानन्द यादव, उपेन्द्र कुमार राय, राजेन्द्र यादव, रामबचन, हरिशरण यादव, श्रीमती उर्मिला, श्री प्रवीण राय (अध्यक्ष कर्मचारी संघ) श्री इन्द्रकेश यादव, वृजेश शर्मा, उषा रॉय, दीपक कुमार, जय प्रकाश यादव, श्रीमती सुमित्रा ने स्वागत और अभिनंदन किया।


0 Comments