मौत के बाद मचा कोहराम, दो घंटे की मशक्कत के बाद मिले शव
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन सगी बहनों समेत चार लोग नदी के पानी में डूब गए. देखते ही देखते चारों गहरे पाने में चले गए. कुछ देर बाद चारों के शवों को बाहर निकाला गया. एक साथ चार मौतों की खबर से परिवार में कोहराम मच गया.
दरअसल, मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव का है. ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कठार निवासी राज पुत्र विरेन्द्र ने बताया कि उनके छोटे भाई नौ वर्षीय अजीत (09) , मौसी की लड़की आठ वर्षीय दीपावली (08) , रंजना, रूबी (16 ) मां संजू के साथ पूजा का कोसा प्रभावित करने आमी नदी के जोलहा तट पर गए थे।
इस दौरान चारो नदी में गिर गए, जब तक कुछ समझ पाते लोग सभी डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चारों के शव को बरामद किया।

0 Comments