मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारी
चिरैयाकोट/मऊ। नगर के आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर अइतिया पोखरी के पास कोचिंग पढ़कर जा रही एक छात्रा के ट्रक की चपेट मे आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार काजल पुत्री रजई उम्र लगभग 16 वर्ष निवासिनी ग्राम देवखरी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ मंगलवार को शाम को लगभग 4.30 बजे चिरैयाकोट बाजार से एक कोचिंग सेंटर से पढ़ कर साइकिल से अपने घर जा रही थी।
तभी पीछे से काफी तीव्र गति से एक ट्रक वाहन संख्या यूपी 78 बी टी 2952 आ गया और वह हड़बड़ा कर सड़क पर गिर गयी। तभी ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की खबर सुनते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच कर सड़क पर जाम लगा दिया।
इसके बाद ट्रक चालक को पकड़ने तथा उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। वहीं घटना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हरेराम मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर लोगों को समझाते-बुझाते रहे। लेकिन लोग नहीं माने। काफी देर बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद नरेश कुमार मौके पर पहुंच कर जाम हटाने का प्रयास किए। अंततः उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

0 Comments