आजमगढ़ः शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आप का तिरंगा शाखा...साफ सफाई कर लगाएं देश भक्ति के नारे


आजमगढ़।
आम आदमी पार्टी ने रविवार को पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में हर्रा की चुंगी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क पर तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया। पार्क की साफ सफाई आप कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया देश भक्ति के नारे के साथ साथ शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर देश के प्रति योगदान और वीरगाथा से साथियों को अवगत कराया गया।

पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया तिरंगा शाखा के माध्यम से हम देशवासियों को देश के प्रति वफादार और कर्तव्यनिष्ठा का एहसास कराना चाहते हैं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को हमेशा हम अपने दिलों में रखते हैं तिरंगा शाखा का उद्देश्य जनहित से जुड़ी हुई समस्याएं और उसके निदान को लेकर के तिरंगा शाखा के साथी संघर्ष कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि तिरंगा शाखा के माध्यम से देशवासियों को जागरूक कर रहे हैं साफ सफाई के प्रति उनकी भूमिका और सरकार की जिम्मेदारी का एहसास कराना ही तिरंगा शाखा का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर जिला महासचिव डॉ अनुराग, विक्की सोनकर, राम रूप यादव राम राम जी, अनिल यादव दीनबंधु गुप्ता, एमपी यादव, डॉक्टर विजय यादव, अशोक राजभर, सतीश यादव, विजय सिंह, श्रद्धा सुमन यादव, दीपू, आदित्य सोनकर, आशीष, शिवचरण, दिलीप सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments