आजमगढ़ः शिक्षक परिवार की सुरक्षा हेतु मिले 50 लाख रूपए का बीमा, विधायकों से लगाई गुहार


आजमगढ़। प्रदेशभर के बेसिक शिक्षक व माध्यमिक शिक्षकों के दिवंगत होने पर उनके परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने वाली टीचर सेल्फ केयर टीम शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में शिक्षक परिवार सुरक्षा सप्ताह मना रही है, इसके अंतर्गत रविवार को शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर अपने जिले के सदर विधायक श्री दुर्गा प्रसाद यादव, मुबारकपुर विधानसभा विधायक अखिलेश यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार यादव को ज्ञापन दिया।

इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई की शिक्षकों का बीमा 2013 के बाद जो समाप्त कर दिया गया है जिसकी कटौती रूपए 87 लगातार 8 वर्षों तक काटा गया है कोरोना काल के समय जो भी अध्यापक दिवंगत हो गए, उनके परिवार के नामिनी को खाते में जीआईएस बीमा से संबंधित 50 लाख रुपए अविलंब सहायता पहुंचाई जाए। साथ ही पूरे प्रदेश के शिक्षकों को रूपए 50 लाख का बीमा प्रदान किया जाए। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस जनप्रतिनिधि को ज्ञापन द्वितीय दिवस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन, अगले दिवसों में सैलरी खाता परिवर्तन, ग्रेच्युटी अभियान, टीचर सेल्फ केयर टीम सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

अब तक टीचर सेल्फ केयर टीम द्वारा 83 दिवंगत शिक्षक परिवार के नामनी के खाते में बिना बिचौलिए के लगभग 15 रूपए करोड़ की धनराशि सहायता की जा चुकी है। टीचर सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक दुर्गेश पांडे ने बताया कि शिक्षकों को बीमा की सुविधा सरकार नहीं दे रही है। इसलिए हम अपने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 50 लाख रुपए की बीमा की मांग कर रहे हैं। इस शिक्षक दिवस पर यहीं शिक्षकों के लिए सम्मान होगा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मनोज राय, सह संयोजक जनार्दन यादव, अरविंद राय, धर्मेंद्र कुमार, ब्लॉक संयोजक आलोक राय, सतंजय यादव, प्रवीण राय, आदित्य वैभव आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments