प्रधानाचार्य ने मेहनगर थाने में दी तहरीर
मुकेश सिंह
मेहनगर/आजमगढ़। स्थानीय तहसील मेहनगर के ग्राम समाज इंटर कालेज में सोमवार की सुबह विद्यालय में बच्चे प्रार्थना कर रहे थे, उसी समय सौरभ अपने परिवार के साथ शिक्षक अजीत मौर्य को गाली देते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर रजिस्टर फाड़कर फेंकते हुए धमकी करते हुए कहा कि कोई भी शिक्षक बोलता है तो उसके उपर एससी/एसटी एक्ट लगवा देंगे। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाचार्य सविन्द्र सिंह का आरोप है कि सौरभ बहुत ही शरारती लड़का है। जो कक्षा में शोर मचाते हुए पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न करता है जिसे देखते हुए विज्ञान के शिक्षक अजीत मौर्य ने फटकार लगाई थी, जिससे सौरभ पुत्र भगवान दास, सरिता पत्नी भगवान दास, भगवान दास पु़त्र फेरई ग्राम धरनीपुर रानीपुर का निवासी है। जो सुबह मेरे विद्यालय के शिक्षक से मार-पीट किया। जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

0 Comments