Pankaj Singh
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि जनपद में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। पूरे जिले में क़रीब 750 गांव में अभियान चलाकर लोगों को बच्चा चोरी के अफवाह पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया गया है यदि कोई व्यक्ति इस तरह की अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एक अराजक तत्व ने फेसबुक पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने की कोशिश की थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम पूरी तरह से मुस्तैद होकर इस तरह के अफवाहों पर नजर रखे हुए हैं उन्होंने बताया कि अभिभावकों से अपील है कि वह इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें अपने बच्चों के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ रहे कोई समस्या की बात नहीं है।
0 Comments