आजमगढ़ के लिए नज़ीर बना चिल्ड्रेन च्वाइस पब्लिक स्कूल...!

सीबीएसई में जिला स्तर पर 9वां स्थान पाने वाली छात्रा लाइबा नूर को स्कूटी देकर किया पुरस्कृत


आजमगढ़। तहबरपुर के नेवादा स्थित चिल्ड्रेन च्वाइस पब्लिक स्कूल ने जिले के लिए एक नज़ीर पेश की है। स्कूल प्रशासन ने सीबीएसई में जिला स्तर पर 9वां स्थान पाने वाली छात्रा लाइबा नूर को स्कूटी देकर पुरस्कृत किया है। रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह अपने आप में बहुत अनोखी बात है आज़मगढ़ के लिए की जिले में 9वा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को विद्यालय परिवार द्वारा स्कूटी दिया जा रहा है, प्रथम स्थान से आठवीं स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के विद्यालय को भी इस तरह का कार्यक्रम करना चाहिए। जिससे छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन हो सके और वो देश स्तर पर जिले और परिवार का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करें।

प्रबंधक अजय राय व प्रधानाचार्या अंजना राय , विशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकान्त राय, अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी व जिला महामंत्री भाजपा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष बृजेश राय की उपस्थित में सीबीएसई 10 वीं कक्षा में (2021-22 ) 96% लाने वाली लाईबा नूर को स्कूटी भेंटकर पुरस्कृत किया तथा छात्रा रेनू यादव, अर्चना यादव तथा निधि को साइकिल विद्यालय परिवार की तरफ से प्रदान की गई। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की, बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं, अभिभावक व क्षेत्रीय जनता शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments