सेवानिवृत पुलिस कर्मी के खाते से 55 लाख रूपए उड़ाने वाले गैंग के मास्टरमाइंड को झारखंड से पकड़ लाई आजमगढ़ पुलिस


पंकज सिंह
आजमगढ़। साइबर क्राइम पुलिस ने सेवानिवृत पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 55 लाख रूपए उड़ाने वाले गैंग के मास्टरमांइड सोनू मण्डल पुत्र नन्दु उर्फ नन्दलाल मण्डल ग्राम नरायनपुर थाना नरायनपुर जिला जामताड़ा झारखण्ड को उसके ओम साईं होटल जामताड़ा से गिरफ्तार किया गया। उसको पकड़ करने के लिए साइबर क्राइम टीम अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से झारखण्ड राज्य जाने हेतु परमीशन प्राप्त कर 10 सितंबर को रवाना हुई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

दरअसल, हरनाटार सिकन्दरपुर बलिया निवासी श्रीमती मंजू वर्मा ने बीते 19 मई को तहरीर दिया कि मेंरे पति भुवनेष वर्मा जो पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद सें सेवानिवृत्त हुए हैं. उनके बैंक खाते में आये फंड के पैसे लगभग 55 लाख रुपये किसी साइबर अपराधी ने पेंशन चालू करने के नाम पर ऐनीडेस्क ऐप्स डाउनलोड कराकर निकाल लिए हैं। इस तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओें में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। उक्त अभियोग की विवेचना से कुल 08 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया. जिसमे 04 अभियुक्त को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। प्रकाश में आये गैंग का वांछित मास्टर माइंड सोनू मण्डल पुत्र नन्दु उर्फ नन्दलाल मण्डल ग्राम नरायनपुर थाना नरायनपुर जिला जामताड़ा झारखण्ड जो कई दिनों से फरार चल रहा था।

पूछताछ यह तथ्य सामने आया कि आरोपित सोनू उर्फ़ राजू मण्डल अपने साथी राम किशुन मण्डल, दिनेश मण्डल व् धीरज पाण्डेय के साथ मिलकर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का डेटा सरकारी वेबसाइट से प्राप्त कर ट्रेजरी अधिकारी बनकर कॉल करते है. तत्पश्चात उनकी पेंशन बंद होने या पेंशन में इन्क्रीमेंट लगाने के नाम पर कॉल करके रिमोट सपोर्ट ऐप्स डाउनलोड कराकर उसके माध्यम से उनके मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग या ई वॉलेट को एक्सेस कर उनके बैंक खाते से सारा पैसा विभिन्न फर्जी खातो में ट्रान्सफर करके आपस में बाट लेते है। आरोपित सोनू मण्डल ने साइबर ठगी से ही जामताडा शहर में ओम साईं होटल खोला है। आरोपित राम किशुन मण्डल निवासी कर्मातांड जामताडा पूर्व में 04 बार साइबर अपराध में जेल जा  चुका है। वर्त्तमान समय में रोहतास हरियाणा जेल में बंद है व् दिनेश मण्डल निवासी कर्मातांड जामताडा वर्त्तमान समय में जामताडा जेल में बंद है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट बी तामिला की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments