बरदह में दूध पहुंचा कर वापस घर लौट रही छात्रा को बनाया था शिकार
पंकज सिंह
आजमगढ़। बरदह पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म के तीनों आरोपितों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने देर रात बरदह थाना क्षेत्र के हजारेमलपुर में हुए मुठभेड़ में एक आरोपित को पकड़ कर लिया। इस दौरान उसके बांये पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद किया है। जब दो अन्य आरोपियों को सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, बरदह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि 9 सितंबर की शाम उनकी नाबालिक पुत्री करीब चार बजे दूध पहुंचाने दरियापुर बसही गई। वापस घर लौटते समय दरियापुर बसही बाबा मजार के पास पोखरे के बगल में दरियापुर बसही के निवासी विकास गिरी पुत्र विरेन्द्र गिरी, नितेश गौंड पुत्र दीपचंद्र गौंड व अजय गौंड पुत्र अजीत गौंड ने सामूहिक बलात्कार किया। इस तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
दस सिंतबंर की देर रात बरदह थाना प्रभारी संजय सिंह को मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी विकास गिरी मोटरसाइकिल से हजारेमलपुर की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास की तो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया तो गोली बदमाश के बाये पैर में लगी। पुलिस ने तत्काल उसे दबोच लिया। वहीं वारदात से संबंधित दो अन्य आरोपित नितेश गौंड व अजय गौंड को सुबह करीब 7.20 बजे दरियापुर बसही से गिरफ्तार कर लिया।

0 Comments