आजमगढ़ जेल में मिलने पहुंचे थे सपा मुखिया अखिलेश यादव
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को फर्रुखाबाद जेल में शिफ्ट किया है. कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए जेल के अधिकारियों ने डीएम से गुहार लगाई थी. जिसके बाद डीएम ने शासन ने अनुमति मांगी थी. राज्य सरकार द्वारा हरी झंडी मिलते ही सपा विधायक का ट्रांसफर कर दिया गया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई थी.
पूर्व सांसद रमाकांत यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के फूलपुर पवई क्षेत्र से सपा के विधायक हैं. वह बीते कई महीने से आजमगढ़ जेल में बंद हैं. रमाकांत यादव फरवरी 2022 में अहरौला थाने के माहुल कस्बे में जहरीली शराब पीने से हुई आठ लोगों की मौत के मामले में आरोपी पाए गए है. 25 जुलाई को विधायक रमाकांत यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था.
डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर रमाकांत का ट्रांसफर किया गया है. दरअसल 26 जुलाई को जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस अधीक्षक को 12 मोबाइल समेत कई वस्तुएं बरामद हुई थी जिसके बाद जेल कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया था। हाल ही में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने विधायक रमाकांत यादव से मिलने जेल पहुंचे थे।

0 Comments