आजमगढ़ पहुंचे सांसद जगदम्बिका पाल ने PM मोदी के लिए कही बड़ी बात...


आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकतांत्रिक व्यवस्था में 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नेहरू हाल में आयोजित मोदी @ 20 गोष्ठी में मुख्य वक्ता सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले बीस वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं। मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो देश की जनता से सीधा संवाद स्थापित कर कार्य कर रहे हैं। यह उनकी संकल्प शक्ति ही है कि जहां कोरोना महामारी के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई वहीं आज भारत ब्रिटेन को पछाड़ कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जब पूरी दुनिया में हाहाकार मचा तब भारत में ना तो पीपीई किट बनती थी और ना ही मास्क लेकिन नरेन्द्र मोदी के संकल्प से भारत ने पीपीई किट भी बनाई और मास्क भी बनाकर देश की जरूरत को पूरा किया। कोरोना वैक्सीन बनाकर अपने देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में लगवाया और साथ ही विश्व को तमाम देशों की मदद भी किया। उन्होंने बताया कि देश में बड़े पैमाने पर एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है आज आजमगढ़ से लखनऊ 2.30 घन्टें में पहुंच जाते हैं पहले पूरी रात सफर करना पड़ता था। 

आज भारत ने स्वदेशी युद्ध पोत को अपने बेड़े में शामिल किया है। आत्मनिर्भरता की तरफ भारत तेजी से बढ़ रहा है। आज स्वदेश निर्मित तेजस विमान की मांग पूरी दुनिया में है। आर्थिक सम्मेलन दावोस का उद्घाटन पहली बार भारत के किसी प्रधानमंत्री ने किया वह नरेन्द्र मोदी थे। हम सब का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रावल बहादुर सिंह व डा आर बी त्रिपाठी, धु्रव सिंह, अवनीश मिश्रा, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, डा, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments