मेरठ। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं।
मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में डी-ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक 12 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मौके पर भारी भीड़ जमा है. सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई. सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे. पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है. पुलिस के अनुसार रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है.
वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे. करीब दो माह पहले उनका निधन हो गया था. घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे. शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी. रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था. जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई. चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी. हर तरफ खून बिखरा हुआ था.

0 Comments