हाथरस। जिले में गोली लगने से संदिग्ध हालत में दंपती की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, सादाबाद कोतवाली इलाके के गांव नगला घनी में रविवार की मध्य रात्रि में गोली लगने से एक दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. 40 साल के राजेश पुत्र हरदम सिंह और उनकी पत्नी कुसुम रात्रि में अलग-अलग चारपाई पर सोए थे.
इसी दौरान वहां फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए. दोनों के शव वहां खून से लथपथ पड़े थे. मौके पर तमंचा भी पड़ा मिला है. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है.

0 Comments