गोंडा। जिले में पंचायत विशुनपुर कला के मजरे रूपी पुरवा में पूर्व प्रधान पुत्र ने अपने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली गर्दन को भेदती हुई पार निकल गई. पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया. इंस्पेक्टर समशेर बहादुर सिंह, सीओ मुन्ना उपाध्याय व फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घर से मिले केवल एक बारह बोर गोली का खोखा व शस्त्र को कब्जे में लिखा पढ़ी शुरू कर दी है.
ग्राम रूपी पुरवा निवासिनी राजमती मिश्रा पत्नी धनलाल मिश्रा पंचायत विशुनपुर कला की पूर्व प्रधान रही है. तीन पुत्रों में ज्येष्ठ पुत्र संतोष मिश्रा घर के अंदर कुर्सी पर बैठा था. गोली की आवाज सुनकर बाहर सो रहे अन्य परिवारीजन उस तरफ दौड़ पड़े तो देखा गोली गले में पार कर गई थी.
घटना के समय मृतक की पत्नी पूनम तीन बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी. पुलिस मामले के हर पहलुओं पर बरीकी से छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

0 Comments