आजमगढ़ः घर से पान खाने निकले अधेड़ की सुबह पेड़ से लटकी मिली लाश-जाने क्या है प्रकरण!


पंकज सिंह

आजमगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र के लोहरी गांव में गुरुवार की शाम को घर से बाजार पान खाने निकले अधेड़ की दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह खेत में पेड़ से लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पूछताछ के दौरान घर वालों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया. ऐसे में पुलिस लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच कर रही है.

तरवां थाना क्षेत्र के लोहरी गांव का निवासी मृत शिवधनी (52) पुत्र बल्ली तीन बच्चों का पिता था. घर पर ही रहकर मजदूरी करता था. गुरुवार की शाम को शिवधनी घर से बाजार पान खाने के लिए निकला था. लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए.

वहीं शुक्रवार की सुबह शिवधनी की लाश उसके घर के पीछे पश्चिम तरफ एक पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटक रही थी. जबकि चप्पल नीचे पड़ा था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी. एसओ तरवां अनिल सिंह ने बताया कि परिवार की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है. पुलिस अपने स्तर से जांच करते हुए गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है.

Post a Comment

0 Comments