आजमगढ़: सरकारी धन गबन करने के आरोप में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

सरकारी पंचायत भवन बनवाने में क़रीब 4.6 लाख का खेला


पंकज सिंह
आजमगढ़। मेहनगर पुलिस ने सरकारी पंचायत भवन बनवाने के नाम लाखों रुपए का घपला करने के आरोप पूर्व प्रधान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 6 जून को सहायक विकास अधिकारी विकास खण्ड मेंहनगर जनार्दन सिंह के लिखित तहरीर पर अभियुक्त द्वारा सरकारी पंचायत भवन बनवाने में 464431/- रुपये का गबन करने के सम्बन्ध में दिया गया।

जिसके सम्बन्ध में 1. रामअवध यादव पुत्र सकलदीप यादव (पूर्व प्रधान) सा0 हटवा थाना मेंहनगर आजमगढ़ 2. सूरज कुमार पुत्र श्रीपत राय ( पूर्व सचिव) 3. जयराम सिंह चौहान पुत्र अज्ञात ( अवर अभियन्ता) के पंजीकृत विवेचना उ0नि0  शिवकुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।

उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 रामअवध यादव पुत्र श्री सकलदीप यादव सा0 हटवा खालसा थाना मेहनगर आजमगढ़ को अभियुक्त के घर ग्राम हटावा खालसा से समय करीब 09.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments