आजमगढ़। मानसून इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या तो आम होती ही है, लेकिन इस समय यदि आपने खुद का ध्यान नहीं रखा तो आपको कई और परेशानियों का सामना करना पडेगा। दांतों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जो दांतों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए टूथब्रश बदलना जरूरी है और नियमित रूप से दांतों को फ्लॉस (दांत साफ करने वाला धागा) करें। दांतों की बीमारियां काफी तकलीफदेह होती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए और खट्टे व अम्लीय तरल पदार्थाे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। साथ ही हर छह महीने पर किसी अच्छे डॉक्टर से दांतों की सफाई करवानी चाहिए।
शहर की प्रतिष्ठित डॉ. शिल्पी गुप्ता (बीडीएस) के अनुसार हमें अपने दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ खास सावधानियों का सदैव ध्यान रखना चाहिए। अपने टूथब्रश को अक्सर बदलते रहें और नया टूथब्रश इस्तेमाल करें क्योंकि इससे मुंह की स्वच्छता को बरकरार रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से फ्लॉस करना चाहिए। सुझाए गए फ्लॉस की लंबाई हर फ्लॉसिंग सेशन में 18 इंच है। दिन-प्रतिदिन के फ्लॉसिंग प्लान के हिसाब से एक महीने में यह करीब 45 फीट का हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि विटामिन सी और कैल्शियम युक्त उचित स्वास्थ्यपरक आहार के साथ मौसमी खाद्य पदार्थों और सब्जियों का सेवन जरूरी है। मानसून सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, दही और ओट का सेवन लाभकारी होता है। नियमित रूप से दांतों का चेकअप सभी के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ आपके दांत स्वस्थ रहेंगे बल्कि कोई समस्या होने पर शुरुआती अवस्था में ही इसका पता चल जाएगा। इस मौसम में हम कॉफी या चाय जैसे गर्म पेय का खूब सेवन करते हैं, जिसमें कैफीन होता है, इससे आपके दांत खराब या कमजोर हो सकते हैं और उन पर दाग या कालापन हो सकता है, इसलिए दोनों का कम मात्रा में सेवन करने की कोशिश करें।
0 Comments