आजमगढ़ः कंधों पर तीन स्टार देख खिल उठे चेहरे, 13 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, SP ने दी बधाई


पकंज सिंह

आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप जनपद के 13 उप-निरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। जिसके क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कार्यालय में 13 उप-निरीक्षकों के कंधों पर तीन स्टार लगाकर बधाई दी गयी। पुलिस अधीक्षक के हाथों सम्मानित होने के उपरांत निरीक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पदोन्नति पाने वालो में 1. मनोज कुमार (पुलिस लाइन्स), 2. निशांत जमॉ खॉ (कंधरापुर), 3. सूर्यवंश यादव (पुलिस लाइन्स), 4. यशवन्त सिंह (अतरौलिया), 5. संजय कुमार सिंह (सरायमीर), 6. महेन्द्र कुमार (जीयनपुर), 7. राकेश कुमार सिंह (मेहनाजपुर), 8. घनश्याम यादव (जहानागंज), 9. राज कुमार सिंह (थाना प्रभारी कंधरापुर), 10. शमशेर यादव (बरदह), 11. योगेन्द्र प्रसाद सिंह (देवगांव), 12. राजेश कुमार (जीयनपुर), 13. अशोक दत्त त्रिपाठी (निजामाबाद) में वर्तमान तैनात है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पदोन्नति पाने वाले 13 पुलिस निरीक्षक समाज से बेहतर तालमेल कर काम करेंगे और विभाग की गरिमा बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments