पेड़ के नीचे बारिश से बचने को हुए इकट्ठा
विजय कुमार यादव
आजमगढ़। मार्टीनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत आम गांव में शनिवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन मजदूर झुलस गये। घटना के समय सभी मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे बारिश होने पर सभी एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गये। तभी यह हादसा हुआ सभी घायल मजदूरों का PHC मार्टीनगंज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आम गांव में जितेंद्र कश्यप के खेत में बगल के गांव इमादपुर के दर्जनभर से अधिक मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान बरसात शुरू हो गयी पानी से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गए। तभी एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से सभी झुलस गये घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग इन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा।
0 Comments