सर्प ने डसा तो गुस्साए किसान ने खुद ही सर्प को मारकर खा गया - फिर जाने क्या हुआ!


बांदा। सांप के डसने से गुस्साए 45 वर्षीय किसान ने हंसिया से उसके कई टुकड़े कर खुद चबाकर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि किसान पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव की है। माताबदल सिंह रविवार को शाम खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में सांप ने उसके पैर में काट लिया। किसान ने सांप को हंसिया से कई टुकड़ों में काटकर खा लिया।

माताबदल के हाथ खून से सने देख परिजन उसे तुरंत पीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों ने बताया कि माता बदल नशे का लती था। उसका चार माह पूर्व ग्वालियर के मानसिक अस्पताल में करीब छह महीने तक इलाज चला, तब कहीं जाकर वह ठीक हो पाया। ग्रामीणों की मानें तो अभी भी माता बदल नशा करता रहता है।

ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि माताबदल पूरी तरह स्वस्थ है। सांप खाने की बात परिजनों ने बताई है। उधर, सांप डसने की खबर पर गांव में मुनादी करा दी गई। ओझाओं का माताबदल के घर जमघट लग गया। ग्रामीणों के मुताबिक जब उन्हें यह जानकारी हुई कि उसने सांप मारकर खा लिया तो हैरत में पड़े ओझा लौट गए।

Post a Comment

0 Comments