खनऊ। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान गुरूवार को सुबह करीब 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही कुछ बूथों पर लंबी कतार लग गई है तो कुछ बूथों पर संन्नाटा भी छाया है। दरअसल, रामपुर में 6 और आजमगढ़ में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 35.45 लाख मतदाता करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। नतीजे 26 जून को आएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करहल से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद पद से इस्तीफा दिया था। इसी प्रकार आजम खां ने रामपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद रामपुर लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। दोनों के इस्तीफे से खाली हुई रामपुर और आजमगढ़ सीट पर उप चुनाव कराया जा रहा है।
अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप चुनाव में 35.45 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18.78 लाख़ पुरूष और 16.67 लाख महिला तथा 218 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर लोकसभा क्षेत्र में 6 और आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में 13 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहें हैं। उन्होंने बताया कि उप चुनाव में कुल 4234 पोलिंग बूथ बनाए गए है। मतदान पर निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 2 सामान्य प्रेक्षक तथा 02 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इनके अतिरिक्त 291 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 40 जोनल मजिस्ट्रेट, 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 433 माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

0 Comments