सदाबृज राजभर
बिलरियागंज/आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सोशल साइट फेसबुक पर पर आपत्तिजनक (अपशब्द) पोस्ट करने वाला आरोपित रितिक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नया चौक बिलरियागंज निवासी अमन मोदनवाल पुत्र भरत मोदनवाल ने बुधवार को बिलरियागंज थाने पर शिकायत की गयी कि शिवनगर वार्ड नं0 7 निवासी रितिक यादव पुत्र कालीचरन यादव ने अपने खुद के फेसबुक आई0डी0 रंगबाज रितिक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य संम्भ्रान्त नेताओ के फोटो को लगाकर अशोभनीय अभ्रद भाषा का प्रयोग एवं अश्लील सामग्री प्रकाशन व विडियो स्टेटस लगाकर पोस्ट करने के सम्बन्ध मे दिया गया है व फेसबुक URL उपलब्ध कराया गया है।
इस सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बिलरियागंज को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र, चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र मे मौजूद थे कि आरोपित रितिक यादव पुत्र कालीचरन यादव को अपने घर मे मौजूद मिलने की सूचना पर हिरासत में लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

0 Comments