विनोद शर्मा
मुबारकपुर/आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव का मतदान अपने निर्धारित समय से शांतिपुर तरीके से सभी 414 मतदान केंद्रों पर किया गया जिसमें बूथ संख्या 97 ग्रामसभा अमुड़ी में तीन बूथों पर रिहर्सल के दौरान तीन मशीनें सही नहीं पाई गई जिन्हें तत्काल प्रभाव से मास्टर ट्रेनर के द्वारा दूसरी मशीन लगाकर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई जिसमें सुबह 9:00 बजे तक 9% तो दो बजे तक 40,% की धीमी चलना से प्रारंभ हुआ निरीक्षण हेतु जिलाधिकारी एवं एसपी अनुराग आर्य ने कोई बूथ केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिसमें एमपी इंटर कॉलेज आदि मतदाताओं से उनके पहचान पत्र को जांच परख एवं पीठासीन अधिकारियों से बातचीत की उसके बाद जिलाधिकारी एसपी द्वारा थाना परिसर की तरफ गई जिसमें रास्ते पर ई-रिक्शा संचालकों के आतंक के साथ ही समाजवादी पार्टी के लिए वोटों को लाते देख एसपी ने नाराजगी जाहिर किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के आदेश दिए जिस पर थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने ई-रिक्शा संचालकों को पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खदेड़ने का कार्य किया और कुछ का ई चालान पर प्रक्रिया को अंजाम दिया।
उक्त कार्रवाई की जैसे ही समाजवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा जानकारी दी गई जिस पर तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव एवं पूर्व सांसद व विधायक रमाकांत यादव ने अपने लाव लश्कर के साथ चुनावी रंग को विवादों के रंग में तब्दील करना चाहा लेकिन पुलिस के शक्ति के आगे उनकी एक न चली और थानाध्यक्ष द्वारा चुनाव प्रक्रिया में उल्लंघन के साथ ही उनके प्रोटोकाल की भी मानकों की जांच करना प्रारंभ की तब जाकर मामला किसी तरह से शांत हुआ।
प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि यह हमारी एसओजी की टीम है जिसमें अनावश्यक लोग किसी भी तरह के नहीं हैं पुलिस की इस कार्रवाई का चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वोट देते हुए लोगों द्वारा फेसबुक व्हाट्सएप पर ट्वीट करते हुए देखा गया इस संबंध में एसपी द्वारा थाना परिसर में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे इस तरह के पोस्टों पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि मुकदमे की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही इन पर कार्रवाई के साथ ही न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments