मनीष कुमार
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में क्षेत्र के पांच विधानसभाओं में गुरूवार को सुबह करीब 7 से मतदान शुरू हो गया है। झमाझम बारिश के बीच 1 बजे तक 29.48 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र में 29.0 प्रतिशत, सगड़ी में 29.1 प्रतिशत, गोपालपुर में 31.4 प्रतिशत, आजमगढ़ में 28.5 प्रतिशत व मेहनगर में 29.6 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।

0 Comments