आजमगढ़। लोकसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार को उर्जा मंत्री एके शर्मा भी प्रचार करने पहुंचे। आजमगढ़ में शहर के मुकेरीगंज में एक जनसंवाद कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी को जिताना है।
उन्होंने कहा कि जनता का झुकाव निरहुआ की तरफ है। कहा कि पार्टी की लड़ाई किसी से नहीं है। जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को जिताना है। बता दें कि उपचुनावी की सरगर्मी के बीच बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लग रहा है।

0 Comments