नसीरपुर पहुंचे सपा प्रत्याशी धर्मेद्र यादव के लिए मांगा समर्थन
बिलरियागंज/आजमगढ़। आजमगढ़ के सदर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार प्रसार में उतार रही हैं। इसी क्रम में जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नसीरपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में जनता से वोट के लिए अपील किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के नीतियों पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि मुल्क, सूबे और आपकी बेहतरी के लिए हमने और हमारे अपनों ने क्या-क्या नहीं सहा। सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं। किताबें-फर्नीचर और मुर्गी चोरी नहीं, डकैती की धाराएं हमारे ऊपर लगाई गई हैं। हमारे मुखालिफों ने हमारा मयार बहुत हल्का रखा। उन्हें अगर मुकदमा कराना ही था, तो कुतुबमीनार और ताजमहल का चोरी कराते।
लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में विधायक आजम खां ने अपना दर्द बयां किया। वही जनसभा कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ी रही और सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बलराम यादव, आलमबदी, विधायक नफीस अहमद, हवलदार यादव, त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी राकेश यादव उर्फ गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

0 Comments