शरद गुप्ता
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि आज हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है हम सभी उनके स्वस्थ व दिर्घायु जीवन की कामना करते हैं। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उतारा है। सभी समीकरण भाजपा के पक्ष में है। भाजपा द्वारा फिर से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को प्रत्याशी घोषित करने से समाजवादी पार्टी के शीर्ष से लेकर जिला नेतृत्व में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। वह यह तय नहीं कर पा रहे हैं की वह किसे अपना प्रत्याशी घोषित करें।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पौधा लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष धु्रव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो लगातार जरुरतमंदों महिलाओं युवाओं के लिए जनकल्याणकारी कार्य कर रहे हैं उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी आजमगढ़ के कार्यकर्ता उनको शुभकामनाएं देते हैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
उन्होंने बताया कि लोकसभा उपचुनाव में लोकप्रिय प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का 6 जून को नामांकन है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का आगमन हो रहा है सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष भारी संख्या में बिन्नानी गार्डेन में उपस्थित रहेंगे।

0 Comments