आजमगढ़: विधान सभा में विधायकों की हिम्मत नहीं कि वे गरीबों के हित की करें बातः ओपी राजभर



सदाबृज राजभर

बिलरियागंज/आजमगढ़। जिले के विधानसभा गोपालपुर में रविवार को ग्राम इस्माइलपुर गोरिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रहे। बैठक का संचालन अकील चौरसिया ने किया। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा हम गरीबों की लड़ाई सदा लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे जब तक गरीबों का हक नहीं दिला लेते हैं तब तक हम चौन से बैठने वाले नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि 403 विधायकों में यह किसी में हिम्मत नहीं थी कि विधानसभा में गरीबों की हित की बातें करें मैं एक ऐसा विधायक ओमप्रकाश राजभर हूं जो गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहा हूं। हमारे देश में दोहरी शिक्षा प्रणाली हैं अगर मैं उस काबिल हुआ तो दोहरी शिक्षा प्रणाली को समाप्त करूंगा। अमीरों के बच्चे का अच्छे स्कूलों में दाखिला होता है वहीं पर गरीब के बच्चों का प्राइमरी स्तर पर दाखिला किया जाता है अगर मैं कभी इस योग्य भी हुआ तो एक अमीर का बच्चा व गरीब का बच्चा एक ही स्कूल में पढ़ेंगे।

मेरे समय में शिक्षा एक समान होगी न कोई उच्च जाति का होगा और न कोई नीची जाति का होगा। सब को एक समान अधिकार दिलाऊंगा। 10 जून को विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा सभी को 10 जून को अपने घरों पर दीपक जलाकर खुशी-खुशी विजय दिवस मनाएंगे इसमें उपस्थित रहे बिच्छे लाल राजभर दिनेश राजभर जितेंद्र भारती धर्मेंद्र राजभर बबलू राजभर चंद्र भूषण राजभर रामनवमी राजभर महिला मंच के गीता गिरी धीरज राजभर पुजारी राजभर रामब्रत राजभर चंद्रजीत राजभर हौसला राजभर पुष्पा राजभर गायत्री राजभर प्रीति सिंह बिना राजभर आदि।

Post a Comment

0 Comments