5 जून को ही जेपी ने किया का सम्पूर्ण क्रांति का एलान
लखनऊ। विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 1974 में पांच जून को भ्रष्टाचार और बेईमानी मुक्त समाज का सपना देखा था। मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ आज उस सपने को साकार कर रहे हैं। इसे लेकर योगी जी की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। रविवार को दारुलशफा स्थित हनुमान मंदिर में मुख्यमंन्त्री के दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना के बाद चन्द्रशेखर चबूतरा पर केक काटते हुए उन्होंने कहा है कि पांच जून को ही जेपी ने सम्पूर्ण क्रांति का एलान किया था। जिसका मूल तत्व था भ्रष्टाचार और बेईमानी मुक्त शासन। पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का धरती पर अवतार हुआ जो अपने सामाजिक जीवन में भी ईमानदारी और सुचिता के पर्याय हैं।
उन्होंने कहा है कि पांच जून की यह दोनों घटनाएं केवल संयोग नहीं है। यह सीधे सीधे ईश्वर की कृपा भी है जिसकी वजह से आज उत्तर प्रदेश की गिनती भ्रष्टाचार और बेईमानी मुक्त राज के रूप में हो रही है जो योगी राज से पहले एक बीमारू राज की पहचान ग्रहण कर लिया था। उन्होंने कहा है कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दूसरे राज्यों में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है।
इसे सुनकर किसी भी उत्तर प्रदेश वासी का सीना सम्मान से फूल जाता है। मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने के लिए की गई प्रार्थना और चन्द्रशेखर चबूतरा पर जन्म दिवस का केक काटने के कार्यक्रम में राघवेंद्र त्रिपाठी, राहुल पाल, संजय गुप्ता, अतुल चौबे, ब्रजेश कांदु, चंचल चौबे, रामअवतार जायसवाल, दिलीप सिंह और राजेंद्र बहादुर सिंह आदि लोग काफी सक्रिय रहे। इसे लेकर चन्द्रशेखर चबूतरा पर पूरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बधाई गूँजती रही।

0 Comments