आजमगढ़। समाजवार्दी पार्टी ने ट्वीट के जरिए बताया कि आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में बीजेपी के इशारे पर धांधली की जा रही है। इस संबंध में पूर्व राज्यसभा सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर स्वतंत्र व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने की मांग की है।
आरोप है कि लोकसभा आजमगढ़ के विधान सभा क्षेत्र गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ व मेहनगर विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों से एक साजिश के तहत सत्ता पक्ष भाजपा के इशारे पर मतदान में गड़बड़ी करने की नीयत से समाजवार्दी पार्टी के सभी बूथ एजेन्टों को बाहर निकाल दिया गया है। जिससे बड़े स्तर पर चुनाव में धांधली करने की आशंका पैदा हो गई है। यह एक गंभीर मामला है। इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता भी प्रभावित हो रही है।


0 Comments