आजमगढ़ः लोकसभा उपचुनाव में 5 बजे तक 45.97 प्रतिशत मतदान-जाने कैसी रही मतदान प्रक्रिया


आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में क्षेत्र के पांच विधानसभाओं में गुरूवार को सुबह करीब 7 से मतदान शुरू हो गया है। सुबह 5 बजे तक 45.97 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र में 48.5 प्रतिशत, आजमगढ़ में 48.33 प्रतिशत, मेहनगर में 45.2 प्रतिशत सगड़ी में 44.3 प्रतिशत, गोपालपुर में 43.25 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।

झमाझम बारिश के बीच 3 बजे तक 37.82 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र में 39.5 प्रतिशत, सगड़ी में 40.1 प्रतिशत, गोपालपुर में 37.6 प्रतिशत, आजमगढ़ में 36.25 प्रतिशत व मेहनगर में 36.2 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। 1 बजे तक 29.48 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र में 29.0 प्रतिशत, सगड़ी में 29.1 प्रतिशत, गोपालपुर में 31.4 प्रतिशत, आजमगढ़ में 28.5 प्रतिशत व मेहनगर में 29.6 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।

सुबह 11 बजे तक 19.84 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र में 22.5 प्रतिशत, सगड़ी में 18.4 प्रतिशत, गोपालपुर में 19.5 प्रतिशत, आजमगढ़ में 19.5 प्रतिशत व मेहनगर में 19.6 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। सुबह 9 बजे तक 9.21 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में 10.1 प्रतिशत, सगड़ी में 9.8 प्रतिशत, मुबारकपुर में 8.5 प्रतिशत, आजमगढ़ में 9.5 प्रतिशत व मेहनगर में 8.3 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है।

Post a Comment

0 Comments