मनीष कुमार
आजमगढ़। विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंगदल ने गुरुवार को आज़मगढ़ नगर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर देश के अनेकों राज्यों में कट्टर इस्लामिक जिहादीयों द्वारा की गई पत्थरबाजी व हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। बजरंगदल के विभाग संयोजक कुंवर गजेंद्र सिंह ने कहा कि देश मे कट्टर जिहादी ताकतों द्वारा आये दिन किसी न किसी बहाने हिन्दुओं पर योजनापूर्वक हमले किये जा रहे हैं। हमारे कानून और संविधान का मजाक बनाया जा रहा है।
पुलिसबलों और शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है अब हिन्दू समाज चुप नही बैठेगा ऐसे दुष्कृत्यों का खुलकर विरोध करेगा आज इसी क्रम में देश के सभी जिलों में एक साथ बजरंगदल प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया है। कलेक्ट्रेट चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा के विरोध में जमकर नारेबाजी की इसके उपरांत जिलाधिकारी आज़मगढ़ को ज्ञापन सौंपा। बजरंगदल ने ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कि जिन मस्जिद मदरसों से भीड़ ने निकलकर पत्थरबाजी की उन सभी को चिन्हित कर एनआईए से जांच कराई जाए और जहरीले भाषण देने वाले मुल्ला मौलवियों व नेताओं पर कठोर कार्यवाही की जाए। साथ ही पत्थरबाजी में सम्मिलित रहे सभी जिहादियों के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पीआईएल, तब्लीगी जमात एवं जमीयत उलेमा हिन्द जैसे कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों पर अविलंब प्रतिबंध लगाया जाए। जहाँ पर हिन्दू अल्पसंख्यक हो चुका है उन स्थानों को चिन्हित कर अनिवार्य रूप से पुलिस चौकी स्थापित की जाए तथा वहां तैनात पुलिसकर्मियों को पर्याप्त सुविधाएं एवं अधिकार दिए जाए। समूचे कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंगदल आर्यमगढ़ के जिला संयोजक शशांक तिवारी ने किया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, प्रभुनाथ सिंह पप्पू, आशीष गोयल, गौरव रघुवंशी, राजन गुप्ता, गिरिराज सिंघल, पारिजात बरनवाल, सिद्धार्थ राम सिंह, आशीष गुप्ता, जेडी यादव, मोहित, अंकित समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments