आजमगढ़ः पवई पुलिस के हत्थे चढ़ा किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपी


पंकज सिंह

आजमगढ़। पवई पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 20 जून को पवई थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री को देर रात अंसार पुत्र असगर नट निवासी नकटूआ नन्देसर थाना पवई ने बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान धारा 376 भादवि व पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। पुलिस के अनुसार, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा शुक्रवार को आरोपित अंसार पुत्र असगर को करीब 6.30 बजे मिल्कीपुर पूर्वान्चल एक्सर-प्रेसवे कि नीचे से गिरफ्तार किया गया। जिनका चालान न्यायालय किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments